बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन भले ही मूर्त रूप ले चुका हो परंतु राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल और कांग्रेस के इस गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बिहार के पश्चिम चंपारण में होने वाली रैली में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। लालू प्रसाद पूर्व में ही राहुल की रैली में मंच साझा करने में समय के अभाव का कारण बताते हुए इंकार कर दिया था और आज जेडीयू ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि राहुल की रैली में मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। जेडीयू के महासचिव के सी त्यागी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें राहुल की रैली में पार्टी का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेवारी दी है। उन्होंने कहा कि राहुल की पश्चिम चंपारण की रैली में मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। हालांकि नीतीश के नहीं शामिल होने का उन्होंने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।