लोजपा में 29 सीटों पर बनी सहमति
(India)
लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी के कोटे की 40 में से 29 सीटों पर सहमति बन गयी है. एनडीए में कौन कहां से चुनाव लड़ेगा इसे लेकर भी काफी खींचतान के बीच चिराग पासवान का यह बयान अहम है. चिराग पासवान के इस एलान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन 29 सीटों पर नाम और सीट दोनों पर फैसला लिया जा चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर काफी मानमनौवल के बाद एनडीए में भले ही सहमति बन गयी हो लेकिन अब कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, इसे लेकर अंदरखाने तनाव है. .उधर जीतन राम मांझी की पार्टी भी अपने हिस्से में आयी सीटों पर फैसला ले रहे हैं.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।