राहुल गांधी की चंपारण में चुनावी रैली आज
(India) बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ हीं तमाम दलों की रैलियां भी शुरू हो चुकी है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तरी बिहार के चंपारण में रैली करेंगे. राहुल गांधी इस रैली के साथ बिहार विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे. कांग्रेस ने इस चुनाव में जेडीयू और आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है. कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, इस रैली में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगें . लालू प्रसाद ने अपने बेटे तेजस्वी को रैली में भेजने का फैसला किया है. इससे पहले पटना के गांधी मैदान में 30 अगस्त को हुई स्वाभिमान रैली में नीतीश लालू के साथ सोनिया गांधी ने भी मंच साझा किया था और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा था. बिहार में 12 अक्टूबर से मतदान शुरू होगा. 5 चरणों में होने वाले चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने अर्द्धसैनिकबल के जवानों के तैनात करने का फैसला किया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।