एनडीए के दलों बीजेपी, एलजेपी और हम के बाद महागठबंधन के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी आज जारी होगी. महागठबंधन में लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी, नीतीश कुमार की जेडीयू और कांग्रेस शामिल है. आरजेडी और जेडीयू 100-100 जबकि कांग्रेस 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि 3 सीटें एनसीपी के लिए छोड़ी गईं थी लेकिन कम सीट मिलने से नाराज एनसीपी मुलायम सिंह के साथ जाने की तैयारी में है. इस महागठबंधन में समाजवादी पार्टी को भी लाने की कोशिश की गई थी लेकिन कम सीट मिलने से नाराज सपा ने तीसरा मोर्चा बनाकर चुनाव लड़ने के ऐलान किया है.इससे पहले बीजेपी ने 43 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जबकि एलजेपी ने 12 केंडिडेट और जीतनराम मांझी की पार्टी ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।