कांग्रेस ने आशंका जाहिर की कि मोदी सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का खतरा अभी टला नहीं है और वह पीछे के दरवाजे से इसे फिर से लाने की कोशिश कर सकती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी, भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, मोतीलाल वोरा और रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाता सम्मेलन में पार्टी की ओर से आयोजित होने वाली किसान सम्मान रैली की जानकारी देते हुए कहा कि अगर ऐसी कोई कोशिश हुई तो कांग्रेस फिर से आर पार की लड़ाई लडने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जनवरी से अब तक तीन बार अध्यादेश लाने के बाद कांग्रेस के दबाव का ही नतीजा था कि सरकार का अध्यादेश चैथी बार लाने से तौबा करनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि रैली में देश भर से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान शामिल होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।