भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची
(India)
भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए 99 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। लिस्ट में जदयू छोड़कर आए सतीश कुमार राय को भी टिकट दिया गया है, वे राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने इससे पहले मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस तरह पार्टी अब तक कुल 142 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। भाजपा बिहार में कुल 243 में से 160 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि अन्य सीटों पर उसके सहयोगी दल लड़ रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।