‘पंजाब में सब कुछ ठीक नहीं’
(India)

कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, राहुल युवा हैं. उनकी अपनी सोच है, लेकिन उनको यह समझना होगा कि भारत एक विशाल देश है. आप भारत को बदल नहीं सकते. बंगाल, असम, केरल हर जगह की अपनी समस्याएं हैं. आप अलग तरीके से एक नया भारत बनाकर भारत को बदल नहीं सकते. कहीं जाकर बैठ जाने और दलित के घर खाना खाने से समस्या का समाधान नहीं होता. यह सिर्फ नाटक है राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह सिर्फ पंजाब के बारे में कह सकते हैं और राज्य में सब कुछ ठीक नहीं है. सिंह ने कहा, ‘आपको उन लोगों से जुड़ने की जरूरत है जो पंजाब की समस्याओं को जानते हैं. आप ऐसे लोगों को अलग नहीं रख सकते. राहुल गांधी राष्ट्रीय समस्याओं का आधुनिक तरीके से समाधान करना चाहते हैं. जबकि ऐसा नहीं हो सकता. आपके समाज में आदिवासी भी रहते हैं, जो जामुन और चमगादड़ खाते हैं. यह वास्तविकता है और उन्हें सच्चाई से रूबरू होने की जरूरत है।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।