राहुल ने माना, कोई ओर लिखता है भाषण
(India)
कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी पर लिखा हुआ या पहले से तैयार भाषण पढ़ने के आरोप लगते रहे हैं। लेकिन सोमवार को उन्होंने पहली बार सबके सामने यह मान लिया कि उनके भाषण के प्वॉइंट कोई और तैयार करता है। राहुल ने यह भी कहा है कि उनकी स्पीच के लिए कहानी भी कोई और देता है। मथुरा में कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि मुझे भाषण देना था तो मेरे ऑफिस में एक लड़का है, मेरे लिए प्वॉइंट्स नोट करता है। इसी साल 13 अगस्त को राहुल गांधी तब सुर्खियों में आए थे जब एक अंग्रेजी अखबार में छपी फोटो वायरल हो गई थी। फोटो में पार्लियामेंट में खड़े राहुल गांधी के हाथ में एक पर्ची दिख रही थी। फोटो में देखा जा सकता है कि जिन मुद्दों पर राहुल को बोलना था, उनके नोट्स हिंदी में तो थे, लेकिन वे देवनागरी में नहीं, बल्कि रोमन में लिखे थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।