आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के रुख पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने तीखा हमला बोला है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि आरएसएस और बीजेपी आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बनाए देश के 80 फीसदी दलित और पिछड़े इनका मुंहतोड़ जवाब देंगे। लालू ने चुनौती देते हुए लिखा कि वो आरक्षण खत्म करने की बात कहते हैं। हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ाएंगे। अगर कोई मां का दूध पीया है तो आरक्षण खत्म करके दिखाए। लालू ने आगे लिखा है कि किसकी कितनी ताकत है पता लग जाएगा। लालू ने ये बात आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान के बाद कही है जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार आरक्षण नीति की समीक्षा के लिए एक कमेटी बनाए जो बताए कि किसे आरक्षण मिले और कितने दिनों के लिए मिले। भागवत ने कहा था कि आरक्षण का आधार सामाजिक पिछड़ापन होना चाहिए।।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।