भाजपा कर रही है सीबीआई का दुरूपयोग-मायावती
(India)
बीएसपी प्रमुख मायावती ने एनआरएचएम घोटाला मामले में बीजेपी सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, यही नहीं, उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि वह इससे डरने वाली नहीं हैं और बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी होगी। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, सीबीआई के अधिकारियों ने मुझसे संपर्क किया था, उन्होंने कहा कि वह मुझसे एनआरएचएम घोटाले के बारे में कुछ पूछना चाहते हैं, मुझे आश्चर्य है कि चार साल बाद सीबीआई पूछताछ क्यों हो रही है? बीजेपी मुझ पर दबाव बनाना चाहती है, लेकिन मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं। मायावती ने दो टूक अंदाज में आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी ताज घोटाला मामले में बीजेपी ने सीबीआई का खेल खेला, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं, उन्होंने कहा, मुझे ताज और आय से अधिक संपत्ति मामले में भी निर्दोष करार दिया गया है, बीजेपी यह अच्छे से जानती है कि मेरा एनआरएचएम मामले से कोई लेना देना नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।