सम्मेलन में हिस्सा लेने अमेरिका गए हैं राहुल
(India)
कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के पता-ठिकाने को लेकर अफवाहों को रात खारिज करते हुए कहा कि वह एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के आस्पेन में एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए संक्षिप्त यात्रा पर गए हैं। सम्मेलन में सरकार और निजी क्षेत्रों के विभिन्न वैश्विक नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘हम सभी अफवाहों को खारिज करते हैं।’ हालांकि, उन्होंने सम्मेलन की तारीख या यात्रा की अवधि के बारे में जानकारी नहीं दी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।