महागठबंधन की 242 सीटों का ऐलान
(India)
महागठबंधन की 242 सीटों का एलान हो गया है। सीटों की घोषणा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद से रामशंकर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी प्रेस के सामने आए। इस मौके पर नीतीश ने कहा, महागठबंधन ने समाज के हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें 16 प्रतिशत उम्मीदवार सामान्य से, 55 प्रतिशत ओबीसी के हैं। 14 प्रतिशत उम्मीदवार मुस्लिम भी हैं। एक और सीट का एलान कुछ दिन बाद किया जाएगा। सीटों की घोषणा से स्पष्ट है कि लालू के दोनों बेटे इस बार चुनावी मैदान में होंगे। वहीं राजद की बात करें तो लालू ने सबसे ज्यादा 48 यादव उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा अभी की है। तेज प्रताप और तेजस्वी यादव दोनों बेटों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ेंगे और तेजस्वी राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे। मखदूमपुर जहां से मांझी चुनाव लड़ रहे हैं वहां लालू ने सूबेदार दास को चुनाव मैदान में उतारा है। मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो राजद से 16 सीटों पर और जदयू ने सात सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा है। बाहुबली मुन्ना शुक्ला को लालगंज से जदयू ने प्रत्याशी बनाया है। अभी मुन्ना शुक्ला की पत्नी लालगंज से विधायक हैं. नीतीश कुमार ने सबसे ज्यादा कोईरी उम्मीदवार उतारे हैं। मंत्री वैद्यनाथ साहनी का मोरवा से टिकट कटा। रामधनी सिंह का भी टिकट कटने की खबर है। ये दोनों नीतीश सरकार में मंत्री थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।