भाजपा ने किया नीतीश के आरोपों पर पलटवार
(India)
भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह लालू यादव के साथ मिलकर भाजपा पर जातिवादी होने का आरोप लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि जब भाजपा ने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया था, तब उन्हें संघ अच्छा लगता था। नीतीश की नजरों में अगर संघ भाजपा का सुप्रीम कोर्ट हैं, तो वे यह भी स्वीकार करें कि संघ की वजह से ही वे मुख्यमंत्री बने थे। जावडेकर ने कहा कि नीतीश जनता को बताएं कि भाजपा से अलग होने और लालू यादव के साथ जाने के बाद बिहार की जीडीपी क्यों घटने लगी और अपराध का ग्रॉफ क्यों बढ़ने लगा है। जावडेकर ने आरक्षण मुद्दे पर कहा कि इस बारे में संघ व भाजपा दोनों ही स्थिति साफ कर चुके हैं। भाजपा विकास के एजेंडे पर चल रही है। उसका स्पष्ट मानना है कि दलितों, शोषितों, वंचितों, पीडितों व आदिवासियों का विकास होना चाहिए। यही वजह है कि मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के साथ वह अन्य वंचितों को भी उसमें जोड़ने की पक्षधर रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।