हार्दिक को लेकर शिवसेना ने दी भाजपा को नसीहत
(India)

शिवसेना ने हार्दिक पटेल के जरिए अपनी ही सहयोगी बीजेपी पर निशाना साधा है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में संपादकीय लेख लिखकर गुजरात सरकार को हार्दिक से शांतिपूर्ण बातचीत करने की सलाह दी है. शिवसेना ने कहा है कि हार्दिक से यदि अच्छे वातावरण में बात की जाए तो रास्ता निकल सकता है. सरकार को उनका खयाल रखना चाहिए. कुछ उल्टा-सीधा हो गया तो परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भुगतना पड़ेगा. शिवसेना ने गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल पर भी निशाना साधा है. पार्टी ने लिखा है कि आनंदीबेन ने खुद मुंबई आकर दावा किया था कि गुजरात में उ्दयोगों के लिए सबसे अच्छा और शांतिपूर्ण वातावरण है. लेकिन अब राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपहरण और उन्हें जान से मारने की धमकी से वातावरण में बारुदी सुंरग लग गई है. हार्दिक ने बुधवार को ही कहा था कि उन्हें अगवा किया गया था.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।