प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आयरलैंड और अमेरिका की सात दिन की यात्रा पर रवाना होने के बाद कांग्रेस ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके लगातार विदेश दौरों से देश को क्या फायदा हुआ है. कांग्रेस प्रवक्ता आर पी एन सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कई देशों की यात्रा करते हैं, लेकिन इन यात्राओं से भारत के लिए बमुश्किल ही कोई नतीजा निकला होगा.’ प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ 3.1 अरब डॉलर के सौदे का उल्लेख करते हुए सिंह ने कहा कि इसका मतलब है कि इस तरह के दौरों से ‘मेक इन अमेरिका’ को फायदा होगा, मोदी की बहुचर्चित ‘मेक इन इंडिया’ योजना को नहीं.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।