भाजपा विधायक ने दिया विवादित बयान
(India)
इंदौर से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने मुस्लिमों के खिलाफ एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिस पर बड़ा बवाल हो सकता है.उषा ठाकुर ने कहा है कि सच्चे मुसलमानों को दुर्गा पूजा के पंडालों में नहीं जाना चाहिए क्योंकि इस्लाम में मूर्ति पूजा निषेध है. बकरीद की कुर्बानी पर भी ठाकुर ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, देना है तो बेटे की कुर्बानी दो, जानवरों की कुर्बानी देने का हक नहीं है.श् उषा ठाकुर ने पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुकी हैं. पिछले साल उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आदेश दिया था कि उनके क्षेत्र में नवरात्रों के दौरान गरबा में मुस्लिम युवकों की एंट्री बैन रहे. उन्होंने कहा था, श्अगर मुस्लिम युवक गरबा कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहते हैं तो उन्हें पहले हिंदू धर्म अपनाना होगा. माथे पर तिलक लगाकर मुस्लिम युवक ऑर्गेनाइजर्स को बेवकूफ बनाकर गरबा कार्यक्रमों में घुसते हैं और हिंदू लड़कियों से जान पहचान बढ़ाते हैं.श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।