प्रधानमंत्री का अपमान भारत का अपमान-भाजपा
(India)
प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर कांग्रेस ने सवाल उठाए। कांग्रेस ने मोदी के मेक इन इंडिया को टेक इन इंडिया का नाम दिया. कांग्रेस के मुताबिक, पीएम मोदी के दौरे से देश को कुछ फायदा नही हो रहा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मेक इन इंडिया की बात करते हैं. लेकिन राहुल गांधी सही ही कहते हैं कि ये टेक इन इंडिया है। बीजेपी ने कांग्रेस की और से मोदी को लेकर की गई टिप्पणी को अपानजनक बताया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का कहना है कि कांग्रेस मर्यादा तोड़ रही है। पीएम मोदी को लेकर ऐसा व्यवहार सही नही है। पीएम मोदी का अपमान भारत का अपमान है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।