मोदी ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान-कांग्रेस
(India)

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हस्ताक्षर कर राष्ट्रध्वज सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना को भेंट किए जाने संबंधी खबर पर शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीयता की दलील देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तिरंगे का उपहास करने की उम्मीद नहीं है। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल पर कहा कि, मोदी द्वारा तिरंगे पर हस्ताक्षर करने का मामला उनके संज्ञान में भी आया है। उन्होंने कहा कि शिखर पर बैठे व्यक्ति से इस तरह राष्ट्रध्वज के उपहास करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश के सभी नागरिकों का है और इसका सम्मान करना सबकी जिम्मेदारी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।