मुज्जफरनगर दंगों पर आई जस्टिस विष्णु सहाय की रिपोर्ट उत्तरप्रदेश सरकार विधानसभा की टेबिल पर रखेगी। शुक्रवार को अखिल भारतीय यादव युवा महासभा के कार्यक्रम में भाग लेने आए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने ये बात कही। रिपोर्ट में दंगों के समाजवादी सरकार के अलावा विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया गया है। इस सवाल पर अखिलेश तमतमा गए और उलटा मीडिया को ही दंगों के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में सोश्यल मीडिया और मीडिया को भी दंगों के लिए जिम्मेदार होने की बात कही गई हैं उस पर मीडिया कुछ नहीं बोल रहा। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज फिर जाति के बजाए आर्थिक आधार पर आरक्षण की बात कही है। इस पर अखिलेश ने कहा कि पहले तो मैने बयान सुना नहीं है और हर किसी के बयान पर टिप्पणी करना भी मैं उचित नहीं मानता,,,
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।