बिहार के आरा से बीजेपी के सांसद और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने अपनी पार्टी पर ही अपराधियों को बिहार विधान सभा चुनाव के लिए टिकट देने का आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह बात कही। सूत्रों के मुताबिक सिंह पिछले काफी वक्त से बीजेपी से नाराज चल रहे हैं। इस बयान के बाद से राजनीतिक गलियारों में भाजपा द्वारा टिकट वितरण पर कई तरह के सवाल उठाये जा रहे हैं सिंह ने टिकट बंटवारे को लेकर कुछ नाम भी गिनाए और दावा किया कि इन्हें पैसे लेकर टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ गलत लोगों को टिकट मिला है और वे इस तरह के लोगों के लिए किसी भी प्रकार का चुनावी प्रचार नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक आरके सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी के कई बड़े नेता उन्हें मानाने की कोशिश में लगाए गए हैं। सिंह ने यह बात भी कहा कि अपराधियों को टिकट देकर किसी भी तरह से सुशासन की सरकार नहीं बनाई जा सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।