02 अक्टूबर से बिहार में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे मोदी
(India)
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार चुनाव प्रचार के लिए अपनी कमर कस ली है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. संजय मयूख विधान पार्षद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया की भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में पीएम मोदी आगामी 02 अक्टूबर को बांका में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं बीजेपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के चुनाव प्रभारी कंेद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, बीजेपी की प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय पूरे बिहार में 6 दिनों तक 38 जिलों के कार्यकर्ताओं का 9 जगहों पर सम्मेलन करेंगे। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और कंेंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव आज सरायगंज के काचा मैदान और कर्पूरी स्टेडियम में संबोधित करेंगे। वहीं मंगल पाण्डेय और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह बौंसी, बारहट और शंभूगंज में सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ. सीपी ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री राजीव प्रताप रूडी झाझा के लक्ष्मीपुर, और सूर्य गढ के कजरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।