बिहार में बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महागठबंधन खासकर नीतीश कुमार को बड़ा झटका दिया है. केजरीवाल ने सीधे शब्दों में कहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में किसी का समर्थन नहीं कर रहे हैं. बुधवार को ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा, ‘मैं बिहार में किसी का समर्थन नहीं कर रहा. मैं वहां किसी के लिए प्रचार करने नहीं गया था. केजरीवाल ने संकेत दिया कि उनके हाल के पटना दौरे और नीतीश कुमार से नजदीकी की खबरों के अधिक मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए. केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मैं चुनाव की तारीखों की घोषणा से बहुत पहले वहां राज्य के मुख्यमंत्री की ओर से शासन पर आयोजित एक कार्यशाला के लिए गया था।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।