भाजपा सांसद ने मोदी की तुलना गांधी से की
(India)
जब नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, ऐसे में विजय गोयल ने दिल्ली में ऐसे पोस्टर लगवा दिए हैं जिनमें उन्होंने मोदी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी है। इन पोस्टरों में विजय गोयल ने मोदी को साबरमती का संत करार दिया है। मोदी के अमरीकी दौरे को लेकर लगाए गए इस पोस्टर में लिखा है कि ष्दे दी दुनिया में पहचान नई, ऊंचा किया भाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल...ष्गोयल ने कहा, ष्नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। 40 मिलियन डॉलर का विदेशी निवेश आ रहा है। 170 से ज्यादा देश आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। मैंने सिर्फ वही बताया है, जो काम गांधी और मोदी ने किया है।ष्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।