अमेरिकी दौरे से लौट चुके पीएम नरेंद्र मोदी ने बांका में चुनावी रैली से बिहार चुनाव के लिए प्रचार का नया अभियान शुरू किया। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, इस बार बिहार दो दीवाली मनाएगा। एक तो जिस दिन बिहार चुनाव के नतीजे आएंगे दूसरा जिस दिन दीवाली होगी उस दिन। मेरे लिए इस चुनाव में गांधी जयंती पर आना बहुत सौभाग्यशाली रहा है। आजादी की लड़ाई में चंपारण का सत्याग्रह की अहम भूमिका थी। जिसे महात्मा गांधी ने की थी। मैं बिहार की जनता से ये कहने आया हूं कि बिहार के बिना भारत आगे नहीं बढ़ सकता। बिहार की माताओं, बहनों और युवाओं का विकास हो इसके लिए मैं आज यहां आया हूं। युवाओं के संयम से ही बिहार का चुनाव जीतेंगे। मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार ने सामंतवाद, पूंजीवाद और अहंकार वाद भी देखा है। अलगाववाद भी झेला है, फासीवाद और वंशवाद भी झेला है। सब प्रयोग आप कर चुके हो। यहां युवा बूढ़े मां बाप को छोड़कर दूसरे राज्यों को जा रहे हैं। विकास के लिए पूंजी लगती है। दिल्ली की सरकार ने बिहार के लिए तिजोरी खोल के रख दी है। ये कोई उपकार नहीं कर रही, ये बिहार का हक है जो आज तक नहीं दिया जाता था, उसे देने का सौभाग्य आपने दिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।