बिहार में सोनिया गांधी की आज दो चुनावी रैलियां
(India)
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिहार में पहली चुनाव सभा आज भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में होगी । उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी सभा को संबोधित करेंगे। चुनाव सभा को सफल बनाने में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कहलगांव से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह को और गया के वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। कहलगांव में सोनिया की सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चैधरी लगातार कैंप कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।