‘खोखले वादे करते हैं पीएम मोदी’
(India)
भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज की चुनावी सभाओं में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. कहलगांव में सोनिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी खोखले वादे करते हैं. मोदी सरकार के शासनकाल में गिने-चुने उद्योगपतियों को छोड़ कर हर कोई परेशान है. सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि 17 महीने के शासन काल में इस सरकार का काफी कुछ दिखने लगा है. उन्होंने इस सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।