कभी अटल सरकार में कानून मंत्री रहे राम जेठमलानी ने अचानक बिहार चुनाव में अपनी दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि अगर मुझे वोट करना होता तो मैं नीतीश कुमार को वोट देता। उन्होंने कहा कि मैं हर तरह के झांसे के खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि मोदी ने लोगों को धोखा दिया है और उन्हें इसकी सजा मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री को हार का स्वाद मिलना ही चाहिए। गौरतलब हो कि जेठमलानी अपने पीएम मोदी विरोधी बयान के कारण पहले से ही भाजपा से निलंबित चल रहे हैं। इसी साल जून महीने में उन्होंने कहा था कि पीएम के प्रति मेरा आदर खत्म हो गया है। आपको बता दें कि एक समय में जेठमलानी ने ही पीएम पद के लिए मोदी के नाम की जमकर वकालत की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।