जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पप्पू यादव ने सोमवार को गोह और रफीगंज में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक सुरेश मेहता के लिए लोगों से वोट देने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने नितीश कुमार, लालू यादव, राम विलास पासवान सहित दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए इन्हें पॉलिटिकल क्रिमिनल कह डाला..और कहा कि लालू और नितीश कुमार ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है । साथ ही उन्होने कहा कि..बिहार के निर्माण के लिए उनकी पार्टी को एक मौका दें।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।