नामांकन में लालू के छोटे बेटे की उम्र बड़े से ज्यादा
(India)
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव की उम्र को लेकर विवाद पैदा हो गया है. लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 25 वर्ष दी गयी है, जबकि उनके छोटे पुत्र तेजस्वी यादव की उम्र नामांकन पत्र में 26 वर्ष दी गयी है. तेज प्रताप के सोमवार को महुआ से नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इस बात को लेकर चर्चा शुरू हुई कि आखिर लालू प्रसाद के बड़े बेटे की उम्र छोटे बेटे से कम कैसे हो गयी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।