पाक में मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत
(India)
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए. जवानों की शहादत पर जहां एक ओर पूरा देश शोक में है, वहीं शिवसेना ने मुखपत्र श्सामनाश् के जरिए मोदी सरकार की इच्छाशक्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पार्टी ने लिखा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को पाक में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है और इसके लिए मनोबल विदेशों से उधार नहीं लाया जा सकता. अब तो हिम्मत दिखाओ शीर्षक से लिखे संपादकीय में शिवसेना ने लिखा है कि सैनिकों का बलिदान देश को बेचैन और अस्वस्थ्य कर रहा है. संपादकीय में लिखा गया है कि भारत की लड़ाई पाकिस्तानी सेना से ना होकर पकिस्तान द्वारा भेजे गए प्रशिक्षित आतंकियों से हो रही है. लेकिन वह हम पर भारी पड़ रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।