अकबरुद्दीन ओवैसी पर मामला दर्ज
(India)
किशनगंज के कोचादामन विधानसभा क्षेत्र में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को शैतान, दरिंदा कहे जाने को लेकर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी पर आदर्श आचार संहिता के प्रवधानों के प्रतिकूल पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं बेगुसराय जिले में लालू प्रसाद यादव को चारा चोर कहे जाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। वहीं जमुई और पटना में लालू प्रसाद यादव द्वारा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को नरभक्षी कहे जाने को लेकर पटना के सचिवालय थाना और जमुई में लालू प्रसाद यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।