कांग्रेस विधायक अजय राय गिरफ्तार
(India)
वाराणसी में सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक अजय राय को गिरफ्तार कर लिया। उन पर भीड़ को उकसाने का आरोप है। इससे पहले पुलिस इस संबंध में 50 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि 5 अक्टूबर को संतों पर हुए लाठीचार्ज के बाद अन्याय प्रतिकार यात्रा का आह्वान किया गया था. इस यात्रा के दौरान गोदौलिया चैराहे पर पुलिस और पब्लिक के बीच हुई झड़प ने विकराल रूप धारण कर लिया था.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।