हार्दिक पटेल के खिलाफ मामला दर्ज
(India)
पटेल आरक्षण को लेकर आंदोलन शुरू करने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल पर मंगलवार को बिना अनुमति के सभा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई. हार्दिक गुजरात के मेहसाणा जिले में सभा कर रहे थे. दूसरी तरफ हार्दिक के समर्थक और मोढेरा निवासी वीनू पटेल ने विनोद पटेल उर्फ स्वामी के खिलाफ यह आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है कि उसने हार्दिक के साथ दिनेश बामभानिया को थप्पड़ मारा. मोढेरा पुलिस ने हार्दिक, उसके पांच- छह साथियों और 40 स्थानीय लोगों को प्राथमिकी में नामित किया है। पुलिस निरीक्षक डीएन पटेल ने कहा, हमने आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।