बीफ पर रघुवंश प्रसाद का विवादास्पद बयान
(India)

बीफ पर सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही. एक तरफ राजनेता बयान देते हैं कि बेवजह इस मामले को बढ़ाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुद नेताओं की ही बयानबाजी थम नहीं रही. अब इसमें नया नाम जुड़ा है आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का. उन्होंने अपनी पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद के समर्थन में विवादास्पद बयान दिया है. रघुवंश प्रसाद ने दावा किया कि पहले तो ऋषि-मुनि भी बीफ खाते थे. फिर इस पर इतना हंगामा क्यों? उन्होंने कहा कि बीफ मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है . इससे पहले लालू ने कहा था कि हिंदू भी तो बीफ खाते हैं.बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार में कहा कि आरजेडी का पूरा कुनबा पगला गया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।