पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महसूद कसूरी के किताब लॉन्च को लेकर शिवसेना और बीजेपी में टकराव बढ़ता नजर आ रही है। शिवसेना अगले कुछ दिनों में बीजेपी सरकार से बाहर हो सकती है। बताया जा रहा है कि शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे बीजेपी से नाराज हैं और वह अपने पार्टी के मंत्रियों को सरकार से हटने का फरमान जारी कर सकते हैं।सूत्रों के मुताबिक शिवसेना कसूरी के मसले पर बीजेपी से नाराज है। कसूरी के बुक लॉन्च के मौके पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे और यह बात शिवसेना को अच्छी नहीं लगी है। शिवसेना का यह भी आरोप है कि गठबंधन सरकार के बावजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस फैसले अकेले लेते हैं और यह बात पार्टी को नागवार गुजर रही है। बताया जा रहा है कि विमोचन के मुद्दे पर जो टकराव हुआ है उससे शिवसेना और बीजेपी के रिश्तों में खटास आई है जिससे शिवसेना सरकार से बाहर होने का फैसला ले सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।