उद्धव ने किया कालिख पोतने वालों का सम्मान
(India)
बीजेपी के पूर्व नेता सुधींद्र कुलकर्णी पर कालिख पोतने वालों का मंगलवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने न सिर्फ सम्मान किया, बल्कि जमकर तारीफ भी की. मामले में सभी छह आरोपियों की रिहाई के बाद उद्धव ने सभी से अपने आवास मातोश्री में मुलाकात की.... आपको बता दें कि सोमवार देर शाम को गिरफ्तारी और मंगलवार सुबह जमानत पर रिहाई के बाद,, सभी छह आरोपी शिवसैनिक गजानन पाटिल, दिनेश प्रसाद, अशोक वाघमारे, प्रकाश हस्बे, समाधान जगधव और वेंकटेश नायर मंगलवार को पार्टी प्रमुख से मिलने उनके आवास पहुंचे. बताया जाता है कि इस दौरान उद्धव ठाकरे ने जहां सबसे बारी-बारी मुलाकात की, वहीं सुधींद्र पर कालिख पोतने के लिए उनकी तारीफ भी की..... इस बीच कांग्रेस ने इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने कालिख कांड के आरोपी,, अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान कर लिया हो, तो वह उन्हें देश की रक्षा करने के लिए सीमा पर क्यों नहीं भेज देते.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।