हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीफ पर दिये बयान पर विवाद खड़ा होने के बाद सीएम खट्टर ने कहा कि अखबार ने उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। सीएम खट्टर ने साथ ही कहा, अगर मेरे किसी भी शब्द से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं खेद जताने को तैयार हूं। हम एक दूसरे के धर्मों का सम्मान करते हुए साथ रहते हैं, सदियों से यही हमारी परंपरा रही है। हमें एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। वहीं, सीएम के ओएसडी ने कहा है कि अखबार को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है। ओएसडी ने अखबार के रवैये को गैरजिम्मेदार करार दिया और कानूनी कार्रवाई की धमकी तक दी है। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि देश में मुस्लिम रह सकते हैं, लेकिन उनको गौमांस खाना छोड़ना होगा, क्योंकि गाय देश में आस्था का विषय है। हरियाणा के सीएम ने कहा कि गाय, गीता और सरस्वती से देश की बहुसंख्यक आबादी की आस्थाएं जुड़ी हुई हैं और अगर मुस्लिम गाय का मांस खाना छोड़ देंगे, तो उनकी धार्मिक आस्थाएं आहत नहीं हो जाएंगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।