बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर
(India)
बिहार में अब विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग होनी है। सभी राजनीतिक दलों और नेताओं ने प्रचार के अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सभी दलों में अधिक से अधिक चुनावी सभाएं करने की होड़ सी लगी हुई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आज सात चुनावी सभाएं है। राजद सुप्रीमो लालू 10 बजे इस्लामपुर में सभा को संबोधित करेंगे उसके बाद 11 बजे नालंदा के नूरसराय में सभा लेंगे। लालू की 12 बजे बिहारशरीफ में जनसभा होनी है तो 1 बजे वह अस्थावां में रहेंगे। हरनौत के नगरनौसा में लालू 2 बजे गरजेंगे तो शाम 3 बजे मोकामा के मेकरा में होंगे। शाम 4 बजे फुलवारीशरीफ के परसा में भी लालू की सभा है। अपने बयानों से हमेशा ही विवादों में रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि भाजपा के 36 हेलिकॉप्टर पर महागठबंधन के दो हेलिकॉप्टर ही भारी हैं। राजद अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चील-कौवों की तरह भाजपा के 36 हेलिकॉप्टर उड़ रहे हैं, जबकि महागठबंधन की ओर से लालू प्रसाद व नीतीश कुमार के ही हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं। इनके 36 हेलिकॉप्टर पर महागठबंधन के दो हेलिकॉप्टर भारी पड़ रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।