विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए इलाहाबाद से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक सिंहल को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। सिंघल नवरात्र की अष्टमी पर होने वाली अपने परिवार की पारम्परिक पूजा के लिए तीन दिन पहले ही दिल्ली से इलाहाबाद पहुंचे थे। मंगलवार को नवरात्रि पूजा के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी गई और इलाहाबाद के डॉक्टर्स की सलाह पर शाम को एयर एम्बुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल भेजा गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।