दशहरे के पर्व पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में आरएसएस के 90 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभूतियों को याद करते हुए कहा कि दो साल पहले निराशा का वातावरण था कि क्या होगा लेकिन अब भरोसा पैदा हुआ है कि कुछ होगा। लेकिन इस भरोसे के साथ ही यह सवाल भी उठे हैं कि यह सब कब होगा। पिछले वर्ष दूरदर्शन ने संघ के विजयादशमी उत्सव का पहला प्रसारण किया था। विरोधियों ने इसकी आलोचना की थी, लेकिन संस्थान ने जोर देकर कहा था कि समाचार के नजरिए से प्रसारण किया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।