भाजपा पर बरसे उद्धव
(India)
महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा के बीच तल्खी चरम पर है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने गुरूवार को शिवाजी पार्क में आयोजित दशहरा रैली में भाजपा के खिलाफ जमकर जहर उगला है। उन्होंने भाजपा को राम मंदिर के साथ पाकिस्तान, गौमांस और महंगाई पर घेरा और सवाल किए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर भाजपा नारा लगाती है कि मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। उद्धव ने कहा कि शिवसेना जब पाकिस्तान के खिलाफ बोलती है तो भाजपा के पेट में क्यों दर्द होता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।