हाजीपुर विधानसभा छेत्र के जमालपुर मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करने आए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज लालू नितीश पर जमकर हमला बोला। मालूम हो की ये जमालपुर का वही मैदान है जहा की पहली बार महागठबंधन के एलान के बाद लालू नितीश एक मंच पर दिखाई दिये थे। नितीश पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा की नितीश अपनी सरकार बचाने के लिय एक कंधे पर जंगलराज लिए है तो दूसरे कंधे पर कांग्रेस का 12 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार लिये है। वही दूसरी ओर लालू के गुजरात के भूत झारने एवं शाह को ब्रह्मपिशाच कहने का जबाब देते हुए कहा की काला कौआ एवं कबूतर काटने से विकास नही होगा और ना ही मिर्च एवं सरसांे का धुँआ करने से बिहार की सरकार बनेगी। बिहार का विकाश तभी होगा जब नरेंद्र मोदी के कंधे के साथ चलने वाली सरकार बिहार में बनेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।