बिहार में मोदी की आज चार सभाएं
(India)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार सभाओं को संबोधित करेंगे. वह सारण जिले के मढोरा के आइटीआइ मैदान में सुबह 10 बजे, हाजीपुर में 11 बजे, बिहारशरीफ में साढे 12 बजे और पटना के नौबतपुर में 2 बजे सभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री के साथ कई केंद्रीय मंत्री भी मंच पर मौजूद रहेंगे.इसके अलावा प्रधानमंत्री 26 अक्तूबर को बक्सर और सीवान में, 27 अक्तूबर को सीतामढ़ी, बेतिया और मोतिहारी, 30 अक्तूबर को गोपालगंज और मुजफ्परपुर में सभा को संबोधित करेंगे. एक नवबंर को मधुबनी, कटिहार और मधेपुरा में और दो नवबंर को पूर्णिया, फारबिसगंज और दरभंगा में उनकी सभाएं होंगी.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।