बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने तरैया, छपरा और रघुनाथपुर में चुनावी सभाएं की। इन सभाओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा, आठ नवंबर को नीतीश कुमार परिणाम घोषित होते ही दोपहर दो बजे अपने सरकारी आवास से निकलकर आखिरी बार सीएम की गाड़ी में बैठेंगे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। एनडीए के नेतृत्व में बिहार ने आगे बढ़ने का मन बना लिया है। आरक्षण की व्यवस्था जारी रखने और दलितों-पिछड़ों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार में चैतरफा विकास को जरूरी बताया। इसके लिए उन्होंने राज्य की सत्ता में परिवर्तन का आह्वान किया। कहा कि जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।