गोहत्या पर भागवत ने तोड़ी चुप्पी
(India)
आरएसएस प्रमुख भागवत ने गोहत्या पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। भागवत ने कहा कि अफ्रीकी देश कीनिया में लोग गाय का खून पीते हैं लेकिन उसे मारते नहीं। आरएसएस प्रमुख ने कहा कि कीनिया में लोग गाय का खून ऐसे निकालते हैं कि गाय की मौत न हो। उन्होंने कहा कि वहां पर लोग कठिन परिस्थितियों में गाय का खून पीते हैं लेकिन गाय को मारते नहीं।न ागपुर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि कीनिया में गोहत्या पर प्रतिबंध है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।