भाजपा-शिवसेना के बीच बढ़ी तनातनी
(India)
महाराष्ट्र में बीजेपी और उसकी सहयोगी शिवसेना के बीच टकराव बढ़ गया है. शिवसेना ने बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तक दे डाली. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भाजपा से कहा कि जनता ने जब इंदिरा गाधी को उखाड़ फेंका था तो तुम्हारी क्या औकात. उद्धव यहीं नहीं रुके. बोले- बीजेपी को ज्यादा मस्ती चढ़ी है तो हम समर्थन वापस ले लेंगे. उधर, शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे ने तो इस्तीफा दे भी दिया. हालांकि उद्धव ने उनका इस्तीफा अस्वीकार कर दिया

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।