‘देश के सारे तांत्रिक भी नहीं टाल सकते नीतीश की हार’
(India)

बिहार विधानसभा चुनाव के चैथे चरण के लिए पीएम मोदी की दो रैलियों में उन्होंने एक बार फिर नीतीश कुमार और उनके महागठबंधन पर निशाना साधा है। मोदी ने कहा कि नीतीश लोगों का विश्वास खोने के बाद अब तंत्र-मंत्र का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के सारे तांत्रिक भी नीतीश की हार नहीं टाल सकते। वहीं उन्होंने करीब तीन दर्जन घोटालों को गिनाते हुए लालू पर हमला बोला पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि ष्महास्वार्थ बंधन अनाप-शनाप बोल रहा है। इनकी गालियों की डिक्शनरी खाली हो गई और इसलिए वे रोज नई नई गालियां गढ़ रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।