हार्दिक पटेल के पिता कांग्रेस के साथ
(India)
पाटीदार समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवा नेता हार्दिक पटेल के पिता भरत पटेल ने गुजरात में कांग्रेस के समर्थन का ऐलान किया है. भरत पटेल ने कहा कि गुजरात में आगामी स्थानीय निकाय के चुनाव में पटेल समुदाय के लोग कांग्रेस का समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम कांग्रेस का समर्थन करेंगे, क्योंकि इस (ठश्रच्) सरकार और पुलिस ने मेरे बेटे के के खिलाफ अत्याचार किया है.’ हार्दिक पटेल के पिता ने साबरकांठा जिले में संवाददाताओं से कहा, ‘हम इस समय कांग्रेस के साथ हैं.’ वे साबरकांठा में कांग्रेस के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे. इस मौके कांग्रेस विधायक महेंद्र सिंह वाघेला भी मौजूद थे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।