देश में बढ़ते असहिष्णुता के खिलाफ साहित्यकार, रंगकर्मी, फिल्मकारों के विरोध का मामला थमा भी नहीं था कि अब कांग्रेस पार्टी ने इस मामले को तूल दे दिया है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च शुरू कर दिया है। कांग्रेस का विरोध मार्च राष्ट्रपति भवन पहुंचा। जिसकी अगुआई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने की।ज्ञात हो देश में बढ़ती असहिष्णुता को लेकर कांग्रेस ने आज संसद से राष्ट्रपति भवन तक का विरोध मार्च किया। सोनिया, राहुल के साथ कांग्रेस के 11 नेता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने पहुंचे। कांग्रेस ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को ज्ञापन सौंपकर अपील की है कि वे असहिष्णुता का माहौल खत्म करने के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करें। राष्ट्रपति से मिलने के बाद सोनिया अैार राहुल गांधी ने प्रेस को संबोधित किया। राहुल ने कहा कि देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर मोदी जी चुप क्यों हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।