वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीडितों ने मंगलवार को विजय चैक पर प्रदर्शन कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का ष्भारत रत्न सम्मानष् वापस लेने की मांग की। दंगा पीडित सिखों का यह प्रदर्शन संयोगवश उस समय हुआ जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के नेता देश में असहिष्णुता बढ़ने का आरोप लगाते हुए संसद भवन से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने जा रहे थे। ये सिख प्रदर्शन कारी अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिनमें राजीव गांधी को दंगों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनका भारत रत्न सम्मान वापस लेने की मांग की गई थी। बाद में पुलिस सिख प्रदर्शनकारियों को रोककर वहां से बसों में बिठाकर ले गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।